कंप्यूटर क्या है | What Is Computer in Hindi |

कंप्यूटर क्या है? What is Computer in Hindi?

    आजकल कंप्यूटर हमारे जीवन का अहम् हिस्सा बन गया है, इस डिजिटल के युग में अगर कंप्यूटर के बारे में आपको जानकारी नहीं है तो आपके लिए इस दुनिया के साथ कदम से कदम मिला के चलना आसान नहीं है | साथ ही आजकल कोई भी नौकरी लेने के लिए कंप्यूटर का जानना बहुत ही आवश्यक हो गया है | सभी प्रतियोगिता परीक्षा में कंप्यूटर से सम्बंधित प्रश्न जरूर रहते है, अगर कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है तो प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाना बहुत ही कठिन है |  इसलिए जरूरी हो जाता है की सभी को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है | 

हेलो दोस्तों चलिए आज हम जानते है कंप्यूटर क्या होता है ?




    कंप्यूटर शब्द की उत्पति कंप्यूट (compute) शब्द से हुवी है जिसका अर्थ है "गणना करना" | कंप्यूटर को हिंदी में "संगणक" भी कहा जाता है | कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो आपके द्वारा दिए डाटा (Data) या निर्देशों (Instructions) को आसानी प्रोसेसिंग (Processing) करके आपके निर्देशों के अनुसार आउटपुट देता है |  उदाहरण के लिए आपका कैलकुलेटर (Calculator) भी एक प्रकार का कंप्यूटिंग डिवाइस है जो आपके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आपको सुचना देता है | 

अगर आसान शब्दों में बोले तो "कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो आपके डाटा को प्रोसेस करके या गणना करके आपके लिए सूचना प्रदान करता है | "

कंप्यूटर (COMPUTER) के सभी शब्दों को अलग करके देखे तो हर शब्द इसके बारे में ज्यादा समझा जा सकता है :-


C    --  Commonly
O    --  Operator
M    --  Machine
P     --  Particular
U    --  User
T    --  Trade
E    --  Education
R    --  Research  

अब आगे बढ़ते है और कुछ अहम् सवालो के जवाब जानते है जो आपके दिमाग में शायद उठ रहे होंगे 

डाटा (Data) क्या होता है ? (What is Data?)

    डाटा कहने का तात्पर्य "जानकारी " या "इनफार्मेशन" या फिर इस तरह भी कह सकते है जो इनफार्मेशन या जानकारी होता है वही डाटा होता है | Data कंप्यूटर का महत्वपूर्ण अंग होता है जिससे सारा काम होता है | यह डाटा किसी भी रूप में हो सकता है जैसे :- नंबर (Number), Image, Audio, Video, Text आदि | 

कंप्यूटर की विशेषता (Characteristics of computer) 


1.   यह तीव्र गति से कार्य करता है अर्थात समय की बचत होती है | 
2.   यह त्रुटिरहित (error free) कार्य करता है |  
3.   कंप्यूटर की storage की capacity विशाल और असीमित होती है | 
4.   कंप्यूटर पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम होता है | 

क्या आप जानते है ?

चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कंप्यूटर के जन्मदाता (Father of Computer) कहा जाता है चार्ल्स बैबेज का जन्म 26 नवंबर, 1791 को लन्दन में हुवा था उनके पिताजी का नाम बेंजामिन बैबेज थे जो एक बैंकर थे |


        💬दोस्तों अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे दिए गए लिंक में भेज सकते है |💬


               CLICK HERE FOR SEND YOUR QUESTION AND SUGGESTION!


🙏Thank You, Friend🙏

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.