SUM SUMIF SUMIFS Formula In Excel In Hindi |

How To Use SUM Formula In Excel In Hindi | Excel में SUM फ़ॉर्मूला का प्रयोग |



हेल्लो दोस्तों EarN GyaN में आपका स्वागत है | अगर आप कंप्यूटर सिख रहे है तो आपको MS Excel भी सीखना है यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक बहुत ही खास एप्लीकेशन है | Excel में हमलोग बहुत ही आसानी से Mathematical Function  चंद सेकंड में कर सकते है | इसलिए आज  हम Excel का बहुत ही महत्वपूर्ण फ़ॉर्मूला का प्रयोग करना सीखेंगे |  आज हमलोग SUM फंक्शन का प्रयोग करना सीखेंगे | 

अगर आप सीखना चाहते है की SUM formula का प्रयोग Excel में कैसे करते है तो इस पोस्ट को शुरू से आखरी तक ध्यान से पढ़े |

SUM Formula क्या है |  What is SUM Formula |

SUM Excel का एक Pre-defined Function है इसको जिसे Math  / Trigonometri Function के अंदर रखा गया है | SUM Excel का एक Formula है जिसकी मदद से हम संख्याओ को जोड़ते है | Excel में संख्याओ को अलग अलग Cell में लिखते है | Excel में SUM Formula का प्रयोग Cell के सभी संख्याओ को जोड़कर एक Cell लाना है  |

Excel में SUM formula का प्रयोग कैसे करे ? How to Use SUM Formula In Excel?

सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लेपटॉप में MS Excel Open करना है  और जिसको जोड़ना है एक्सेल में टाइप करना है फिर उस Cell को सेलेक्ट करना है जंहा संख्याओ का टोटल जोड़ लाना है | निम्न तरीके से जोड़ सकते है |

Sum formula का Use करके 

  • जिस Cell में संख्याओ को जोड़ना चाहते है उस Cell में जाकर  =Sum(  Type करना है |
  • फिर keyboard से Ctrl Key प्रेस करना है और Mouse की  सहायता से सभी संख्या को सेलेक्ट करना है | Ctrl Key तब तक प्रेस करते रहना है जब तक सारा नंबर Select न हो जाये |

  • फिर Bracket को बंद करके Keyboard से Enter प्रेस करना है | आप देखेंगे की सभी संख्याओ का जोड़ हो जायेगा | 
Σ AutoSum  का प्रयोग -
  • जिस सेल के टोटल जोड़  लाना है उस सेल को सेलेक्ट करके फिर Home Menu में AutoSum में Click करके Enter प्रेस करना है आप देखेंगे की आपके सभी संख्याओ का जोड़ आ चूका है  |


Shortcut Key का प्रयोग -

जिस सेल में  टोटल जोड़  लाना है उस सेल को सेलेक्ट करके Keyboard से निचे दिए गए ShortCut key को प्रेस करना है | 

ShortCut key :- Alt+=



क्या आप जानते है :-

SUMIF Formula क्या है और इसका प्रयोग | What is SUMIF Formula And How To Use It?

SUMIF Function भी Sum की तरह एक Pre-defined Function है इसको जिसे Math  / Trigonometri Function के अंदर रखा गया है |  SUMIF Function, Sum Function का Advance Function है | इस Function का प्रयोग किसी विशेष Criteria के आधार पर एक Cell रेंज में दिए गये numbers को जोड़ने के लिए किया जाता है | 

SUMIF Function से हम किसी विशेष Criteria के आधार पर number को जोड़ते है | वह Criteria, Date Text या Number  हो सकता है |SUMIF Function को Logical Function भी कहते है | 

Formula ऑफ़ SUMIF Function:-


=sumif(range, criteria, [sum_range])   

Detail of Above Formula:-
  • range- Cell के समूह को range कहते है | इसमे उस Cell Range  को Select करते है जंहा से या जिसके आधार पर आगे Calculation करना है | 

  • Criteria -Criteria दुसरा Argument है इसमें हम उस Cell को Select करते है  जिस विशेष Cell के आधार पर calculation करना है | Criteria में अगर कोई Text या लॉजिकल ऑपरेशन का प्रयोग होता है तो इसे हमेशा Double Quotation Mark (" ") के अन्दर लिखना है और अगर Criteria में number है तो Double Quotation Mark की कोई जरूरत नही है |
 
  • sum_range - sum_range में उस Cell Range को सेलेक्ट करते है जिसका Sum करना है | 

SUMIF Formula का प्रयोग कैसे करे |

SUMIF Formula का प्रयोग हमलोग एक Example के सहायता से बड़ी आसानी से समझ सकते है | 

SUMIF formula with Logical Operator 

अगर Excel में एक data है उस data में जो संख्या 50 से बड़ी  संख्या  है  उसका जोड़ निकलना है तो हम निम्न प्रकार से निकल सकते है |

निचे दिए गये चित्र में कॉलम C में कुछ number दिए गये है उसमे 50 से बड़ी सभी संख्याओ का Sum निकलना है | 

इसका Formula  =SUMIF(C19:C29,">50") 
  • इस formula में  C19:C29 Range है इसका मतलब C19 Cell से C29 Cell तक रिजल्ट Search करेगा |
  • ">50" Criteria है इसका मतलब है की  C19  से  C29 तक में जो संख्या 50 से बड़ी  है उन सभी संख्याओ का SUM Calculate करेगा और Result  Show करेगा |  

SUMIF Formula with Text Criteria

अब हमलोग देखेंगे SUMIF formula को टेक्स्ट Criteria के साथ कैसे प्रयोग करते है | इसको भी समझने के लिए एक Example लेने की आवश्कता है | 


ऊपर दिए गये image में आप देख सकते है की कॉलम E में Product दिया गया है और कॉलम F में उस product की Total सेल दिया गया है |

अब हमलोगों को सभी Product में से Smartwatch की टोटल सेल Calculate करना है तो हम SUMIF formula का प्रयोग करते है |

Formula :-     =sumif(E3:E9,"smartwatch",F3:F9)


इसी तरह हमलोग date Criteria के साथ भी Sumif Formula का प्रयोग कर सकते है |

SUMIFS Formula क्या है और इसका प्रयोग | What Is SUMIFS Formula and How To Use It |

SUMIFS  Function भी Sum और Sumif की तरह एक Pre-defined Function है इसको जिसे Math  / Trigonometri Function के अंदर रखा गया है |  SUMIFS  Function, Sum और Sumif Function का Advance Function है |

Syntex:-    =sumifs(sum_range,criteria_range1,Criteria1,criteria_range2,criteria2)

  • sum_range - sum_range में हमलोग उस Cell range  को Select करते है जिससे हमे Sum निकलना है |
  • criteria_range1 - criteria_range1  में हमलोग उस Cell range को सेलेक्ट करते है जिसमे पहला condition दिया है |
  • criteria 1 - criteria 1 में हमलोग उस Cell को select करते है जिसको हमें criteria_range1 में से find करना है |
  • criteria_range2 - criteria_range 2  में हमलोग उस Cell range को select करते है जिसमे दूसरा Condition दिया हो |
  • criteria 2 - criteria 2 में हमलोग उस सेल को Select करते है जिसको हमें criteria_range 2 में एक find करना है |  
SUMIFS Formula का प्रयोग हम तब करते है जब Sum Calculate करना है लेकिन Sum करने के लिए Condition दो  या दो  से अधिक हो | और अधिक समझने के लिए निचे एक Example दिया गया है | 

ऊपर दिए गये Example का Formula को अच्छी तरह से समझते है | इस example में सुमीत द्वारा सभी Product में से सिर्फ Mobile कितना सेल किया है या निकला गया है |   

                                  =sumifs(F4:F16,D4:D16,D4,E4:E16,E4)

  • F4:F16 - Cell F4 से Cell F16 तक Select करना है क्योंकि यह sum_range है और इसी range से हमें condition के अनुसार टोटल Sum Find करना है | 
  • D4:D16  - Cell D4 से D16 तक Select करना है क्योंकि यह criteria_range 1 है इसी में हमें range में हमें criteria Select करना है |
  • D16 - Cell D16 criteria 1 है इसमें हमें वो criteria चुनना है जिसका हमें sum करना है |
  • E4:E16 - Cell E4 से E16 तक Select करना है यह criteria_range 2 है इसी में हमें range से हमें criteria 2 Select करना है |
  • E4 - Cell E4  दुसरा criteria या Condition  है |  


मैं आशा करता हूँ की इस पोस्ट के माध्यम से Sum, Sumif और Sumifs Formula को अच्छी तरह से समझा सका हूँ फिर भी आपके पास इस पोस्ट से सम्बंधित को सुझाव या प्रश्न है तो Email या Contact Us में Click करके मेसेज करे |  













Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.