माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है | What is Microsoft Word In Hindi |

 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है ? (What is MicroSoft Word?)


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (M.S. Word) क्या है ?

    अगर आप कंप्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी भी रखते है तो आपने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या वर्ड के बारे में जरूर सुना होगा इसका प्रयोग आजकल सभी ऑफिस, स्कूल कॉलेज आदि जंहा कंप्यूटर का प्रयोग होता है वंहा इस वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग होता है | जब ये इतना महत्वपूर्ण है तो तो आप सभी को इसके बारे में जानकारी रखना जरुरी हो जाता है जिससे आपको ये नहीं लगे की आपको इसको कोई जानकारी नहीं है | तो चलिए जानते है एम एस वर्ड क्या है और इससे हम सब क्या क्या कर सकते है ?

        Microsoft word जिसको M.S. Word भी कहते है | एम एस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित वर्ड प्रोसेसर (Word Processor) है | इसका पहला संस्करण वर्ड 1.0 (Word 1.0) अक्टूबर 1983 में जीनिक्स और M.S DOC के लिए जारी किया गया था | इसके बाद इसमें अलग अलग बदलाव करते हुवे कई नये Version लाये गये | जैसे :- 1991 में Word 2.0,1993 में Word 6.0, Word 95, Word 97, Word 2000, Word 2003,Word 2005, Word 2007, Word 2010, Word 2016 आदि  | 

     Microsoft word एक प्रकार का वर्ड प्रोसेसर (Word Processor) है इसका उपयोग Document बनाने में किया जाता है | इसमें Document को Open, Create, Edit, Formatting, Print किया जाता है | M.S. Word में आपलोग Letter, Application, Resume बहुत आसानी से बना सकते है | 



         👉 M.S. Word Home Screen की कुछ बातें :-

➤ टाइटल बार (Title Bar) :- MS Word के होम स्क्रीन के सबके ऊपरी भाग को टाइटल बार (Title Bar) कहा जाता है |  इस भाग के नाम से ही पता चल जाता है की यंहा क्या रहता है, इस भाग में आप जो भी डॉक्यूमेंट (document) बना रहे है उस डॉक्यूमेंट का नाम रहता है | जब तक आप डॉक्यूमेंट (document) या फाइल (File) सेव (Save) नहीं करते है तब तक Title Bar में  Doc 1 Word नाम रहता है जैसे ही आप इस फाइल (File) को किसी नाम से सेव (Save )करते है वो Save किया हुवा नाम Title Bar में दिखने लगता है  | 

 मेनू बार (Menu Bar) :- मेनू बार (Menu Bar) :-  MS Word में टाइटल बार (Title Bar) के ठीक निचे मेनू बार (Menu Bar) होता है | इसमें अलग अलग मेनू के तब दिए रहते है पर वर्तमान समय में इस मेनू बार रिबन (Ribbon) में बदल दिया गया है | इस रिबन में File Tab, Home Tab, Insert Tab, Design Tab, Layout Tab, Reference Tab, Mailings Tab, Review Tab, View Tab रहते है | जैसे की निचे Image में दिख रहा है | हर Tab का अपना अलग अलग काम है | 



➤ रूलर बार (Ruler Bar) :- आमतौर में रूलर बार मेनू बार के निचे होता है |यह दो प्रकार का होता है Horizental Ruler Bar  और Vertical Ruler Bar | इसका उपयोग जल्दी से फाइल का स्वरुप बदलने के लिए किया जाता है |  

 टेक्स्ट एरिया (Text area) :- रूलर के निचे बड़े area को जो सफ़ेद रंग का होता है टेक्स्ट एरिया कहलाता है जंहा हम अपने document को लिख सकते है |  टेक्स्ट एरिया के बायें कोने में एक लाइन होती है जो ब्लिंक (Blink) करते रहता है उसे कर्सर (Cursor) कहते है यह हमारे टेक्स्ट की शुरुआत बिंदु है | इसी कर्सर से ही लिखना आरम्भ होता है | 

स्टेटस बार (Status bar) :- Status बार स्क्रीन का सबसे निचे रहता है जिसमे आप अपने डॉक्यूमेंट (Document) से सम्बंधित सूचनाएं देख सकते है | जैसे - Page number, line और Column की संख्या आदि |  

🔊 SHORTCUT KEY OF WORD 

M.S. word की कुछ Shortcut key जो वर्ड में काम करना बहुत ही आसान बनती है |



1.

Ctrl+N

New Document

2.

Ctrl+O

Open Selected File

3.

Ctrl+S

Save Active File

5.

Ctrl+P

Print File

6.

Ctrl+X

Cut Selected Text/Image

7.

Ctrl+C

Copy Selected Text/Image

8.

Ctrl+V

Paste Copied Text/Image

9.

Ctrl+A

Select All

10.

Ctrl+B

Bold Selected Text

11.

Ctrl+I

Italicize Selected Text

12.

Ctrl+U

Underline Text

13.

F1

Help

 

💛💛MS WORD का फाइल (File) Extension  .doc  या .docx  होता है |💛💛




🙏धन्यवाद दोस्तों 🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.