इम्युनिटी पॉवर कैसे बढ़ाये | How To Boost Immunity Power in Hindi |

इम्युनिटी पॉवर कैसे बढ़ाये



हेल्लो फ्रेंड Earn Gyan blog में आपका फिर से स्वागत है, आज फिर हम एक नये topic ले के आये है | यह Topic स्वास्थ से सम्बंधित है | दोस्तों अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा है, दुरुस्त है तो हम अपने जीवन में आसानी से बढ़ सकते है और नये मुकाम तक पहुच सकते है जो हमारा लक्ष्य है वो भी हम आसानी से प्राप्त कर लेते है | अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा नही रहता है या हमेशा हमलोगों का तबितय खराब रहता तो हमलोगों को कोई भी काम करने का इच्छा नही होता है जिससे सही लक्ष्य को प्राप्त करना बहुत मुश्किल होता है या तो कभी कभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त भी नही कर सकते है | इसलिए दोस्तों हमलोगों को स्वस्थ होना बहुत जरूरी है |

जैसे की हमलोग जानते है की अभी के दिनों में कोरोना वायरस का खतरा धीरे धीरे बढ़ रहा है ये अभी समाप्त नही हुवा है और अभी जिस तरह का न्यूज़ चल रहा है लगता है कोरोना वायरस का आक्रमण फिर से होने वाला है एसे में जरुरी हो जाता है की हमलोगों को खुद इस कोरोना वायरस से बचे और सावधान रहे | एसे में इस संक्रमण से बचे रहने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। तो आज हम इस पोस्ट से जानेंगे की हमारा शरीर किस तरह बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ता है और हमलोग अपना इम्युनिटी पॉवर कैसे बढ़ाये ?

इम्युनिटी क्या है | What is Immunity in Hindi |

इम्युनिटी को hindi में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते है यानि रोगों से लड़ने की क्षमता ही इम्युनिटी कहलाती है यह शरीर को जीवाणु और वायरल संक्रमण से बचाती है इम्युनिटी हमारे  शरीर को सभी तरह की बिमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है और साथ ही यह बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की सेल्स को भी बदल देती है। शरीर में इम्युनिटी बढ़ाये रखना अतिआवश्यक है अगर इम्युनिटी कमजोर हो जाता है तो यह रोगों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है जिसके कारण कोई भी बीमारी आसानी से पकड़ लेती है |



इम्युनिटी कम होने के कारण 

आज के समय में लोग मौसम के बदलते ही बीमार हो जाते है क्या आपने कभी सोचा है एसा क्यों होता है ? ये होता है आपके कमजोर इम्युनिटी के कारण | आपके शरीर में जर्म और वायरस से लड़ने की क्षमता नही होती | इसके कम होने के बहुत से कारण हो सकते है

·    अन्हेल्थी फ़ूड खाना :- इम्युनिटी का कम होने का एक प्रमुख कारण अन्हेल्थी फ़ूड भी हो सकता है चूकी खान पान का हमारे शरीर में बहुत असर होता होता है | इसलिए अन्हेल्थी फ़ूड खाने से हमेशा बचे |

·     नशीले पदार्थ का सेवन करना :- जो व्यक्ति नशीले पदार्थ का अधिक सेवन करता है उसका इम्युनिटी कम होने की संभावना अधिक होती है |

·     व्यायाम न करना :- हमारा इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के लिए और हमारी लाइफ स्टाइल के अनुसार हमेशा फिट हो यह हर बार जरुरी नहीं होता एक अध्ययन बताता है की नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से न्यूट्रोफिल्स को कार्य करने में सहायता करता है, न्यूट्रोफिल्स वो सेल्स होती हैं जो अवांछित और कभी-कभी खतरनाक सूक्ष्मजीवों को मारने के लिए काम करती हैं। ये सूक्ष्मजीव स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इस प्रकार एक्सरसाइज न करना Low Immunity or (Immunity Meaning in Hindi) का कारण बन सकता है।

·     पर्याप्त नींद नही लेना :- जो लोग पर्याप्त नींद नही लेते है उनलोगों का इम्युनिटी बहुत कम होती है | एक स्वस्थ व्यक्ति को 24 घंटे के अन्दर औसतन 6 से 8 घंटे सोना जरूरी होता है |

·    वजन का अधिक होना :- कमज़ोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता का अन्य कारण वजन का अधिक होना है। ऐसे लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उन्हें लॉ इम्युनिटी पावर की समस्या न हो।



इम्युनिटी पॉवर बढाने के उपाय   

इम्युनिटी बढाने के लिए स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है  | हमें अपने खान पान में भी बहुत धयान देने कि आवश्कता है | खानपान के कारण भी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है | आहार में एंटीऑक्सिडेंट की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। एंटीऑक्सिडेंट बीमार कोशिकाओं को दुरुस्त करते हैं और सेहत बरकरार रखते हुए उम्र के असर को कम करते हैं। बीटा केरोटिन, सेलेनियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी2 व बी6, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-डी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। इन तत्त्वों की भरपाई के लिए गाजर, पालक, चुकंदर, टमाटर, फूलगोभी, खुबानी, जौ, भूरे चावल, शकरकंद, संतरा, पपीता, बादाम, दूध, दही, मशरूम, लौकी के बीज, तिल आदि उपयोगी हैं। हरी सब्जियों-फलों को विशेष रूप से भोजन में शामिल करें।

  1. सर्दी के मौसम में प्यास कम लगती है, पर याद करके दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  2. भरपूर नींद लें।
  3. तनावमुक्त रहने का अभ्यास करें। 
  4. अगर आप प्राय: बीमारियों की चपेट में रहते हैं तो इसका अर्थ यह भी है कि आपके शरीर में एंटीबॉडीज कम बन रहे हैं। इसके लिए प्रोटीन को समुचित मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए।
  5. सर्दियों में सूर्य की रोशनी में सवेरे तेल मालिश करने से भी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन-डी रोगप्रतिरोधकता के लिए महत्त्वपूर्ण कारक है।
  6. लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल है। जाड़े के दिनों में दिन में एक-दो लहसुन सेवन करना चाहिए।
  7. दिन में तीन-चार बार ग्रीन-टी पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।
  8. सर्दी के मौसम के सभी खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
  9. सर्दियों में सब्जियों का सूप पीना इम्यूनिटी तो बढ़ाता ही हैसर्दी-जुकाम में भी फायदा करता है।
  10. योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हर दिन 15 मिनट से 30 मिनट तक अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार करने से फायदा होता है।
  11. वजन को नियंत्रित रखें। ओवरवेट होने पर शरीर के तमाम तंत्र पर बुरा असर पड़ता है जो इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है।
[Health Disclaimer- यह सिर्फ एक आर्टिकल है | किसी भी उपाय को करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर ले | ]
🙏इस पोस्ट को पढ़ने की लिए धन्यवाद 🙏


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.